असली नहीं एनिमेटेड प्रियंका!

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'वट्स योर राशि' में बारह किरदार निभा चुकी प्रियंका चोपड़ा अब एक नया किरदार निभाने जा रही हैं। दरअसल, प्रियंका न



े पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह अवतार धारण किया है।

वह एक ऐसे विडियो में काम कर रही हैं, जो ऐनिमेटेड है। यह एक म्यूजिक विडियो है, जिसमें लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के बारे में प्रेरित किया जाएगा। प्रियंका का कहना है, 'यह मेरे लिए नया अनुभव है। मुझे इस विडियो में काम करने से पहले कई बार सोचना पड़ा है, क्योंकि इससे पहले मैंने यह काम नहीं किया है।'

'वॉट्स योर राशि' को तो दर्शकों ने नकार दिया था, लेकिन उम्मीद है कि लोग प्रियंका के विडियो को न सही, लेकिन पर्यावरण की बेहतरी के लिए दिए गए उनके मेसेज को जरूर सराहेंगे।
 
Top