तीन इंच से ऊंची हील बढ़ा रही है कमर दर्द
पार्टी स्कूल या कॉलेज की हो या फिर घर में कोई समारोह, लड़कियां ऊंची हील वाली सैंडल पहनती हैं। एक हेल्थ रिसर्च के अनुसार, केवल दस फीसदी लड़कियां ही सेहत की दृष्टि से सुरक्षित सैंडल पहनती हैं। 90 फीसदी लड़कियों को हाई हील की सैंडल पहनने के कारण परेशानी होती है। जो लड़कियां 3 इंच से ज्यादा की सैंडल लगातार पहनती हैं उन्हें कमर, घुटनों, पैर, पीठ, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी तकलीफ होने की आशंका रहती है।
रीढ़ पर असर: लगातार ऊंची एड़ी की सैंडल रीढ़ की बनावट को टेढ़ा कर देते हैं, क्योंकि कमर का निचला हिस्सा दबाव कम करने के लिए हमेशा मुड़ा रहने की कोशिश में रहता है। इससे जोड़ों पर तनाव की स्थिति बन जाती है और शरीर के अंगों की बेढ़ंगी अवस्था की वजह से दर्द बढ़ सकता है।
पीठ दर्द का खतरा: हाई हील पहनने पर शरीर तकरीबन 15 डिग्री आगे की तरफ झुक जाता है और इससे झटके झेलने की पीठ की क्षमता कम हो जाती है। लगातार ऐसी सैंडल पहनने से पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।
घुटनों पर बढ़ता है दबाव: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध में पाया गया है कि हाई हील का घुटनों के जोड़ों पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। जब हम बिना चप्पल के खड़े होते हैं तो शरीर का पूरा भार घुटने के आगे और पीछे वाले हिस्से पर बराबर पड़ता है। मगर 2 इंच हील पहनने से शरीर का भार घुटने के आगे वाले हिस्से पर आने लगता है।
घंटे भर में होने लगती है परेशानी: एक अन्य सर्वे के अनुसार, औसतन ऊंची एड़ी की सैंडल पहनने केतकरीबन एक घंटे बाद ही पैरों में दर्द शुरू हो जाता है। सर्वे में शामिल 20 फीसदी लड़कियों का कहना था कि इसे पहनने के महज 10 मिनट बाद ही उन्हें परेशानी होने लगती है। लगातार इन परेशानियों को नजरअंदाज करने पर महिलाओं को गठिया, फ्रैक्चर, मुड़ी हुई नसों की शिकायत भी हो सकती है।
पंजों को भी नुकसान
हाई हील पहनने से पंजे की हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। पैर की अंगुलियों पर पूरा प्रेशर आने से पैरों की अंगुलियों के तिरछे होने का भी डर रहता है।
हील से शरीर की अवस्था
नितंब और पीठ शरीर के संरेखण से बाहर हो जाते हैं
शरीर के बीच के हिस्से का सारा वजन आगे की तरफ आ जाता है
एडियों पर दबाव
3 इंच हील +76%
2 इंच हील +57%
1 इंच हील +22%
10% लड़कियां ही सेहत की दृष्टि से सुरक्षित सैंडल पहनती हैं
90% हाई हील पहनने से घुटने, कमर, कूल्हे के दर्द से परेशान
12 से 18 साल की 20 फीसदी लड़कियां हाई हील से परेशान
स्त्रोत: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशन हेल्थ रिसर्च
??? ??? ?? ???? ??? ???? ??? ?? ??? ???? - LiveHindustan.com