तन्हाइयों का ज़हर है और हम हैं दोस्तों|

~¤Akash¤~

Prime VIP
उस बेवफ़ा का शहर है और हम हैं दोस्तों|
अश्क-ए-रवाँ की नहर है और हम हैं दोस्तों|

शाम-ए-आलम ढली तो चली दर्द की हवा,
रातों का पिछला पहर है और हम हैं दोस्तों|

आँखों में उड़ रही है लुटी महफ़िलों की धूल,
इब्रत बर-ए-दहर है और हम हैं दोस्तों|

ये अजनबी सी मंज़िलें और रफ़्तगा की याद,
तन्हाइयों का ज़हर है और हम हैं दोस्तों|

[रफ़्तगा=गुज़रे हुए]
 
Top