Side Dish वेजिटेबल सेव पुरी

Era

Prime VIP
vegetablepuri-1.jpg


सामग्री
2 बड़े टमाटर
2 बड़े खीरे
1 ½ आलू, उबले हुए
1 प्याज़
3 चम्मच खजूर की मीठी चटनी
2 चम्मच हरी मिर्च की चटनी
2 चम्मच जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
विधि
खीरा, टमाटर और आलू को मोटे स्लाइज़ में काट लें।
अब प्याज़ को बारीक काट लें।
वेजिटेबल पुरी बनाने के लिए एक प्लेट में टमाटर की स्लाइज़ रखें।
टमाटर की स्लाइज़ पर खीरे की स्लाइज़ रखें।
इन दोनों के ऊपर उबले आलू की स्लाइज़ रखें।
अब खीरा, टमाटर और आलू के स्लाइज़िज के ऊपर से ज़ीरा पाउडर और नमक छिड़क लें।
इसके ऊपर खजूर की मीठी और फिर हरी चटनी डालें।
आख़िर में कटी हुई प्याज़ और ढेर सारा हरा धनिया ऊपर से छिड़क दें।
तैयार है आपकी वेजिटेबल पुरी।
 
Top