Recipe लौकी पराठा

'MANISH'

yaara naal bahara
क्या चाहिए - 250 ग्राम लौकी, 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच सत्तू (भुने चने का आटा), 250 ग्राम गेहूं का आटा, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक व काली मिर्च और आवश्यकतानुसार तेल।

ऐसे बनाएं

लौकी छीलकर कीस लें। कड़ाही में शुद्ध घी गर्म करके जीरा से तड़काएं। इसमें कीसी हुई लौकी, नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च और काली मिर्च डालकर पकाएं। 2 मिनट बाद सत्तू मिलाएं। आंच बंद करें। हल्का ठंडा होने पर पानी के छींटे मारकर बराबर आकार के गोले बनाएं। गेहूं के आटे में नमक व 1 छोटा चम्मच तेल मिलाकर गूंध लें। अब इसकी लोइयां बनाएं। लोई के बीच में तैयार मिश्रण भरकर बेल लें। तवे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर पराठे सेक लें।
 
Top