Recipe लौकी आइसक्रीम

'MANISH'

yaara naal bahara
क्या चाहिए - 250 ग्राम लौकी, 1 लीटर दूध, 2 छोटे चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 4 बड़े चम्मच शक्कर, 2 बूंद हरा रंग, आवश्यकतानुसार बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश की कतरन।

ऐसे बनाएं - दूध गर्म करें और गाढ़ा होने तक चलाएं। अब इसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 1 कटोरी दूध में कस्टर्ड घोलकर दूध में मिला दें। इसे 3 मिनट तक पकाएं। अब लौकी छीलकर कीस लें। इसे 5 मिनट कड़ाही में उबालें। ठंडा होने पर तैयार किया दूध डालकर मिक्सी में 2-3 बार चलाएं।

कतरे हुए मेवे डालकर फ्रीजर में रख दें। 1 घंटे बाद इसे बाहर निकालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब आइसक्रीम को पुन: 2 घंटे के लिए फ्रीêार में रख दें। जम जाने पर बाहर निकालें। बोल में आइसक्रीम निकालें और ऊपर से सूखे मेवे डालकर सर्व करें।
 
Top